Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ग्रे वाटर व सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर डुमरी एसडीएम ने मधुवन में की बैठक, संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की हुई समीक्षा

पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य संस्थाओं को नियमों के पालन करने सहित दिए कई निर्देश

0 11

गिरिडीह। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी की अध्यक्षता में मधुबन गेस्ट हाउस में स्थानीय जैन धर्मशाला, ट्रस्ट एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से ग्रे वाटर व सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित तैयारियों, वर्तमान व्यवस्था एवं संस्थाओं द्वारा किए जा रहे उपायों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, धनबाद के क्षेत्र पदाधिकारी द्वारा ग्रे वाटर के समुचित प्रबंधन तथा सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के पृथक्करण, संग्रहण एवं निस्तारण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही संस्थाओं के प्रतिनिधियों को पर्यावरणीय मानकों एवं सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का अनुपालन करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डुमरी एसडीएम ने बैठक में उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से उनके परिसरों में ग्रे वाटर एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर वर्तमान में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान अपशिष्ट के संग्रहण, पृथक्करण, निस्तारण तथा जल निकासी की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की गई। अनुमंडल प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को प्रभावी, वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाना आवश्यक है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.