Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने तीन बेटियों की हत्,या की

0 153

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में एक पिता ने अपनी तीन बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान तुरुकडीहा निवासी नंदू यादव के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने अपनी तीनों बेटियों पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

sawad sansar

सूचना मिलते ही एसडीपीओ जीतबाहन उरांव तथा मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

समाचार लिखे जाने तक मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा थी।

 

इस ख़बर का अपडेट अभी जारी है…………..

Leave A Reply

Your email address will not be published.