Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह के धोबारी जंगल में मिली युवा हाथी की लाश, वन विभाग अलर्ट मोड में

0 64

गिरिडीह : सरिया रेंज के धोबारी जंगल से एक युवा हाथी की मौत की खबर ने वन विभाग के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को भी चिंतित कर दिया है। हजारीबाग पूर्वी वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में जंगल के बीच एक सब-एडल्ट हाथी का शव मिलने के बाद पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृत हाथी की उम्र करीब 10 से 12 वर्ष बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि हाथी झाड़ियों में फंस गया होगा, जिससे उसकी जान चली गई। हालांकि वन विभाग अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रहा है।

sawad sansar

घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग पूर्वी वन प्रक्षेत्र के डीएफओ विकास उज्जवल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों की टीम ने हाथी का पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है। वहीं जंगल में हाथियों के झुंड की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी घटनास्थल पर जुट गई। ग्रामीणों के बीच हाथी की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि झुंड में कितने हाथी थे और आखिर यह हाथी झाड़ियों में कैसे फंसा।

हज़ारीबाग पूर्वी वन पक्षेत्र के डीएफओ विकास उज्जवल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.