Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गर्ल्स डे के मौके पर मातृत्व शिशु अस्पताल पहुंचे उपायुक्त, महिला मरीजों से मुलाकात कर जान हाल

महिला मरीजों के बीच गिफ्ट पैकेट्स का किया वितरण, कहा स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं को आमजनों तक सुगमतापूर्वक पहुंचाना हमारी प्रमुख प्राथमिकता

0 402

गिरिडीह। गर्ल्स डे के उपलक्ष्य में शनिवार को उपायुक्त रामनिवास यादव मातृत्व शिशु अस्पताल चैताडीह पहुंचे और महिला मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना के साथ ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महिला मरीजों के बीच गिफ्ट पैकेट्स का वितरण भी किया। इस क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों यथा बेड की स्थिति, साफ-सफाई आदि का भी जायजा लिया।

 

sawad sansar

मौके पर उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं को आमजनों तक सुगमतापूर्वक पहुंचाना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों साफ-सफाई आदि का भी जायजा लेते हुए अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और उन्हें और अधिक सुलभ बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील और मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.