काली बाड़ी चौक में संचालित मां रानी ज्वेलरी सोप में दिन दहाड़े युवक ने की चोरी
करीब 12 लाख के जेवर लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई

गिरिडीह। शहर के हृदयस्थली स्थित काली बाड़ी चौक में संचालित मां रानी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने बिना किसी हथियार के ही चोरी की घटना को अंजाम देते हुए करीब 12 लाख के जेवरात पर हाथ साफ फरार हो गया। नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी चौक पर हुई इस घटना से व्यवसायीयों में नाराजगी के साथ साथ काफी खोफ व्याप्त है। हालांकि घटना का सारा वाक्या सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। वहीं दूसरी ओर सराफा व्यवसायी ने चोरी करते देख युवक को पकड़ने की कोशीश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा।
घटना करीब छह बजे शाम की बताई जा रही है। जब मां रानी ज्वेलर्स के संचालक महेश गुप्ता दुकान में अकेले थे। इस दौरान एक युवक कैप पहने उनके जेवर दुकान में आता है और ज्वेलरी दिखाने को कहता है। ज्वेलरी दिखाने के क्रम में युवक काउंटर के अंदर हाथ डालकर पहले एक सोने का जेवर निकालता है और फिर दूसरी बार फिर वो काउंटर के अंदर हाथ डाल कर करीब 12 लाख के जेवर का समान लेकर भागने लगता है। व्यवसायी महेश जब तक मामले को समझ कर उसके पीछे दौड़ा, लेकिन युवक नजरों से ओझल हो गया।


इस दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुटी हुई है और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को देख जा रहा है।
