Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

औद्योगिक क्षेत्र के चाइना मोड पर ड्राइवर के साथ कुछ लोगों ने की दबंगई

युवक के साथ मारपीट और छिनतई की घटना को दिया अंजाम

665

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चाइना मोड़ में कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए ड्राइवर से छिनतई घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान युवकों ने ड्राइवर के साथ मारपीट भी की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिमरियाडोरा निवासी मो0 ताज हुसैन ने बताया कि वे काम कर के घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच चाइना मोड़ के पास कुछ लोग अचानक आए और थम्सअप के बोतल से उनके सर पर वार कर दिया। साथ ही उनके पास मौजूद कलेक्शन के पैमेंट के करीब 20 हजार 500 रुपए भी छीन लिया। बताया कि वे उन सभी को न पहले से जानते थे और न ही उनसे कोई विवाद हुआ था। कहा कि मामले को लेकर उनके द्वारा मुफ्फसिल थाना में जानकारी दी गई है।

इधर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ITI

Comments are closed.