सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, डिस्ट्रिक्ट मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पचंबा के छात्रों ने लहराया परचम

गिरिडीह। गिरिडीह के डिस्ट्रिक्ट मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पचंबा ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के 12वीं कक्षा के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का कुल रिजल्ट 85 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
बताया गया कि विद्यालय से इस वर्ष कुल 156 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 132 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। वहीं 19 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया, जबकि 5 विद्यार्थी असफल रहे। बता दे कि साइंस संकाय में अमन पाण्डेय और प्रिंस तरवे ने 85-85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रहे। वहीं रेहान अंसारी ने 84 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। दृष्टि सागर ने 81 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।



जबकि कॉमर्स संकाय में समर्थ तरावे ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अनुज तिवारी ने 86 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा अनमोल भदानी ने 85.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं आर्ट्स संकाय में सानिया नवाज ने 82.4 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता कुमारी ने 81 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा एवं कोमल साहु ने 77.4 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विद्यालय के प्राचार्य केशव कुमार तथा विद्यालय प्रबंधक एस कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
