सलैया संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड रेल यूजर एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद रेल मंडल को सौंपा ज्ञापन सलैया स्टेशन पर बेहतर रेल सुविधाओं और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की रखी मांग

गिरिडीह । सलैया स्टेशन पर बेहतर रेल सुविधाओं और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सलैया संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड रेल यूजर एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधक (Sr. DCM) को स्थानीय नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त विस्तृत मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे प्रशासन से गोड्डा–नई दिल्ली एक्सप्रेस (14049/14050) का सलैया स्टेशन पर नियमित ठहराव,एवं इसका संचालन सप्ताह में 3 दिन किया जाये। हटिया–आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस (13513/13514) का सलैया स्टेशन पर ठहराव , एवं आरक्षित कोच को पुनः जोड़ने, कोडरमा–महेशमुंडा पैसेंजर (53365/53366) का मधुपुर जंक्शन तक विस्तार तथा सप्ताह के सभी सातों दिन संचालन, न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण, प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने, पर्याप्त यात्री शेडों का निर्माण तथा अन्य आवश्यक यात्री सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की। जिससे गिरिडीह, पचंबा, सलैया तथा आसपास के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, व्यापार और दैनिक आवागमन की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

