Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सड़क दुर्घटना के शिकार हुए बाइक सवार दंपति, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से हुई घायल

जमुआ में डॉक्टर से इलाज कराकर बाइक से वापस लौट रहे थे दोनों पति-पत्नी

0 76

गिरिडीह। पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित पथलनावाडीह के समीप शनिवार को हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक 35 वर्षीय सुनील पासवान डांडीडीह का रहने वाला था। घटना के बाबत बताया जाता है कि सुनील पासवान अपनी पत्नी बेजेंती देवी के साथ बाइक से जमुआ स्थित एक डॉक्टर के यहां इलाज कराकर लौट रहा था। इसी क्रम में पथला नावाडीह के पास अंसतुलित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी क्रम में उसी मार्ग से कैंप ड्यूटी समाप्त कर एंबुलेंस से लौट रहीं डॉक्टर नेहा कुमारी ने घायल सुनील पासवान और उसकी पत्नी को देखा। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस रुकवाकर दोनों को एम्बुलेंस में उठाकर सदर अस्पताल पहुंची। हालांकि सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सुनील पासवान को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेजेंती देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।

sawad sansar

इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और सुनील के शव को देखकर चित्कार कर उठे। वहीं सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जूट गई।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.