रेडक्रॉस, रोटरी, नवजीवन, वनवासी कल्याण परिषद सहित विभिन्न संस्थानों में मना स्वतंत्रता दिवस, दी तिरंगे को सलामी

गिरिडीह। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। चारो ओर देशभक्ति गीतों के साथ ही वंदे मातरम् के जयकारे सुनाई दे रहे थे। इस क्रम में रेडक्रॉस सोसइटी, रोटरी क्लब, नवजीवन नर्सिंग होम, वनवासी कल्याण परिषद सहित विभिन्न संस्थानों में शान के साथ तिरंगा फहराया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी में जहां चैयरमेन अरविन्द कुमार ने तिरंगा फहराते हुए सलामी दी। वहीं रोटरी आई हॉस्पिटल के बाहर रोटरी के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।



मौके पर रेडक्रॉस के सचिव बिवेश जालान, निकिता गुप्ता, चरणजीत सिंह, विश्वनाथ स्वर्णकार, डॉ तारकनाथ देव सहित कई सदस्य मौजूद थे। वहीं रोटरी क्लब के कार्यक्रम में सचिव मनीष वर्णवाल, राजेंद्र बगड़िया, प्रदीप डालमिया, देवेंद्र सिंह, प्रकाश सहाय, विकास बगड़िया, विजय सिंह, राजेश जालान, संतोष अग्रवाल, डॉ विनय गुप्ता, डॉ सज्जन डोकानिया, मनीष तर्वे, आशीष तर्वे, दिलीप जैन, अभिषेक जैन, अमित अग्रवाल, पीयूष मुसद्दी, रवि चूड़ीवाला, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र भारतीया, प्रभाष दत्ता, लक्खी गौरीसारिया, मनीष केडिया, विकास बसईवाला, मंजीत सिंह, चरणजीत सिंह सहित रोटरी परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे।

इधर धावा टांड़ में गिरी वनवासी कल्याण परिषद द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए ध्वजारोहण किया गया। परिषद के जिला अध्यक्ष बिनोद केशरी ने ध्वजारोहण करते हुए तिरंगे को सलामी दी। वहीं मौके पर परिषद के सचिव सचिव अमित श्रीवास्तव, भुनेश्वर राज, नगर सचिव ंकीमअ जिला के चिकित्सा सहायक नील कंठ मल्लाह, जिला संगठन मंत्री बबली देवी, मीडिया प्रभारी हीरा लाल टुडू, जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक जागेश्वर किस्कू, मंडल प्रमुख विमला देवी, प्रिया कुमारी, कमल महतो, राजेंद्र सोरेन सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

