Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भारत विकास परिषद का प्रांतीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, वक्ताओं ने कहा समाज और जनसेवा ही परिषद का मुख्य उद्देश्य

0 138

गिरिडीह । भारत विकास परिषद द्वारा रविवार को गिरिडीह में प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक दिवसीय कार्यशाला में प्रांतीय अध्यक्ष राम प्रवेश पांडेय, प्रांतीय महासचिव सुनील कुमार, प्रांतीय वित्त सचिव अश्विनी तिवारी, प्रांतीय कार्यक्रम संयोजक सरदार देवेंद्र सिंह सलूजा, गिरिडीह के अध्यक्ष अजय शिवानी और किरण बरनवाल सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला की शुरुवात पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा गणेश वंदना कर की गई। वहीं पतंजलि योग समिति के युवा सदस्यों ने योग पर आधारित देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी को अचंभित कर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राम प्रवेश पांडेय ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य ही जनसेवा और समाज की सेवा करना है। योग को घर घर में ले जाने और सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कल्पना भारत विकास परिषद ने किया है और अब ये बड़ा मुहिम बन चुका है।

sawad sansar

कहा कि समाज का हर एक व्यक्ति निरोग रहे। किसी को स्वास्थ की समस्या न हो यही भारत विकास परिषद का उद्देश्य है। कहा कि दिव्यांग की सेवा करना और सुदूर वन्भूमि रहने वाले को शुद्र को पेयजल उपलब्ध कराना और उनके उचित शिक्षा की व्यस्था कराना ही भारत विकास परिषद का उद्देश्य रहा है

कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.