Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली शक्ति वंदन यात्रा

0 1,227

गिरिडीह : गिरिडीह शहर में भाजपा महिला मोर्चा ने शक्ति वंदन यात्रा निकाली. यह यात्रा शहर के झंडा मैदान से निकाली गई जो टावर चौक पहुंचकर समाप्त हो गई. यात्रा में शामिल मोर्चा की सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी की.

भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री विनिता कुमारी ने बताया कि यह यात्रा महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष वानीति श्रीनिवासन के निर्देशनुसार निकाली गई है. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए और 2024 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए ये यात्रा निकाली गई. उन्होंने कहा कि आज के दौर में भारत की महिलाएं काफी सशक्त हैं. उन्हें  और अधिक सशक्त बनाने को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है. बुधवार को कार्यक्रम का समापन होगा और समापन कार्यक्रम में शक्ति वंदन अभियान के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव आयेंगे और लाइव के माध्यम से स्वयं सहायता समूह और एनजीओ की बहनों के अलावा पूरे देश की जनता को सम्बोधित करेंगे.

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.