Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बार एसोसिएशन चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन 24 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पर्चा

अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश सहाय व महासचिव पद के लिए दशरथ प्रसाद और अजय सिन्हा ने भरा पर्चा

0 368

गिरिडीह। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर जारी नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शुक्रवार को अधिवक्ता संघ भवन कार्यालय में काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। इस दौरान कई दिग्गज अधिवक्ताओं ने चुनावी मैदान में उतरते हुए नामांकन किया। तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए जहां निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

sawad sansar

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए विशाल आनंद और बाल गोविंद साहू, महासचिव पद के लिए दशरथ प्रसाद और अजय कुमार सिन्हा मंटू, जॉवइंट सेक्रेटरी लाइब्रेरी के लिए सुभोनिल समांता, सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए दिनेश राणा के अलावे निर्वतमान कोषाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, सदाकत अली, प्रियांशु शेखर सहित कुल 24 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पीठासीन पदाधिकारी के पास पहुंचे और नामांकन पर्चा दाखिल किया।

विदित हो कि 6 दिसम्बर को होने वाले अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर 19 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। जो 22 दिसंबर तक चलेगी। नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत सहित कई प्रत्याशी नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.