Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखे गए 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद

0 37

गिरिडीह। जिले में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती रात पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार एवं सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को मिली गुप्त सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार, डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार झा एवं थाना प्रभारी खुखरा रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र के कानाडीह चतरो जोकई नाला के पास नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखे गए 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि इस वायर का उपयोग विस्फोटक गतिविधियों में किया जा सकता था।

sawad sansar

छापामारी अभियान में सीआरपीएफ 154 बटालियन के इंस्पेक्टर ओम प्रकाश वर्मा सहित क्यूंआरटी टीम और जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को उग्रवादियों की साजिश को नाकाम करने की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.