Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर निगम के प्रधान लिपिक रामकुमार सिन्हा सफाईकर्मी राजू हाड़ी हुए सेवानिवृत्त, मेयर व उप नगर आयुक्त सहित अन्य कर्मियों ने किया सम्मानित

40 साल 6 माह सेवा देने वाले प्रधान सहायक राम कुमार सिन्हा हुए भावुक, कहा जरूरत पड़े तो याद कर लिजियेगा

0 87

गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन कर 40 साल 6 माह तक सेवा देने वाले प्रधान सहायक राम कुमार सिन्हा और 10 साल तक सेवा देने वाले सफाईकर्मी राजू हाड़ी को विदाई दी गई। नगर निगम में आयोजित विदाई समारोह के दौरान कर्मियों और अधिकारियों की आंखें भर आईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर प्रमिला मेहरा और उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक सहित अन्य लोगों ने दोनों को शॉल, बुके और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

विदाई के दौरान प्रधान सहायक राम कुमार सिन्हा ने भावुक होते हुए कहा कि “गिरिडीह नगर निगम मेरा परिवार है। 40 साल 6 महीने यहां काम किया है। जब भी मेरी जरूरत होगी, किसी भी काम के लिए मुझे याद कर लीजिएगा, मैं आ जाऊंगा।” उनके इतना कहते ही हॉल में मौजूद सभी लोग भावविभोर हो गए।

sawad sansar

वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि राम कुमार सिन्हा और राजू हाड़ी का समर्पण सभी कर्मियों के लिए मिसाल है। नगर आयुक्त ने दोनों के कार्यों की सराहना की और उज्जवल भविष्य की कामना की।

समारोह में कर्मचारी नेता अशोक सिंह, लखन हाड़ी, मंजूर आलम, चंदन सिंह, शंभू सिंह, गोरी शंकर यादव, सुरेन्द्र शर्मा, गोपाल राणा, कुणाल सिंह, सुभाष शर्मा, राजेश सिंह समेत नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.