Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नाबालिग लड़कियों का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर बेचने के मामले रांची साआईडी के हत्थे चढ़े गिरिडीह के दो युवक

हैदराबाद साइबर सेल के इनपुट पर हुई कार्रवाई, आईटी-पॉक्सो एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

0 131

गिरिडीह। नाबालिग लड़कियों का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर बेचने के मामले में गिरोह के दो सदस्यों को रांची सीआईडी ने गिरिडीह से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक हसन राजा और मो0 मोहब अंसारी नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा के रहने वाला हैं। बताया जाता है कि सीआईडी डीएसपी अर्चना स्मृति खलको के नेतृत्व में विशेष टीम बीती रात करीब 2 बजे कोलडीहा में छापेमारी करते हुए दोनों को घर से गिरफ्तार कर रांची ले गई। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तारी की गई है।

सूत्रों की माने तो नाबालिग लड़कियों का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर बेचने का मामला हैदराबाद से जुड़ा हुआ है। हैदराबाद साइबर सेल को एक नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो मिला था। तकनीकी जांच में वीडियो का स्रोत झारखंड से जुड़ा पाया गया। इसके बाद मामला रांची सीआईडी को ट्रांसफर किया गया। जांच में गिरिडीह के दोनों युवकों की संलिप्तता उजागर हुई। सीआईडी का मानना है कि यह संगठित नेटवर्क है। पकड़े गए दोनों युवकों के अलावा कई अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जिन्हे ट्रेस किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.