Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में पहुंचे कांग्रेस के प्रभारी भूपेंद्र मोरवी व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की।

पेशा कानून लागू होने पर हेमंत सरकार की कि सराहना

0 580

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भूपेंद्र मोरवी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की उपस्थित हुए और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप संगठन को मजबूत करना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना एवं राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र मोरवी ने झारखंड सरकार द्वारा पेशा कानून लागू किए जाने की सराहना की।उन्होंने कहा कि यह कानून झारखंड के आदिवासी, मूलवासी और ग्रामीण समुदाय के हितों की रक्षा करेगा तथा उनके अधिकारों को ओर अधिक मजबूत करेगा। इस दौरान उन्होंने कहा इस बार कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाई जाएगी, जिसके लिए संगठनात्मक स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है। वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने भी पेशा कानून को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस कानून के लागू होने से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और ग्राम सभाओं की भूमिका और अधिक सशक्त होगी। बंधु तिर्की ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.