Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरी वनवासी कल्याण परिषद ने बराकर नदी तट स्थित शिव मंदिर में किया अनुष्ठान

0 15

गिरिडीह। गिरी वनवासी कल्याण परिषद द्वारा शुक्रवार को गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग स्थित बराकर नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर में अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसमें परिषद के जिला अध्यक्ष बिनोद केशरी, प्रांत के हित रक्षा प्रमुख मदन महतो, प्रांत के कार्यकारणी सदस्य ग्रीष्म भगत, जिला के चिकित्सा सहायक नील कंठ मल्लाह, जिला के जनजाति सुरक्षा मंच के संयोजक जागेश्वर किस्कू व जिला संगठन मंत्री बबली देवी मंडल, प्रमुख विमला देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं व पुरूष शामिल हुए और श्रद्धाभाव से बाबा भोले का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूजा अर्चना के बाद ग्रामीणों के साथ सामुहिक भोज का भी आयोजन किया गया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.