Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह पहुंचे कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, प्रेसवार्ता कर खनिज बिल को लेके केंद्र सरकार पर जमकर बरसे

0 18

गिरिडीह।कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे और प्रेसवार्ता कर खनिज बिल के साथ ही चंदा चोरी मामले में केंद्र और यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव धनंजय सिंह, राजेश तुरी, अजय सिन्हा मंटू समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे ।

 

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे गरीब राज्यों पर मोदी सरकार ने सीधा चाबुक चलाया है । इसलिए अब कांग्रेस भी चुप नहीं बैठने वाली है। कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ 27 अगस्त से कांग्रेस का आंदोलन शुरू होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने ढाई हजार वाला मैया सम्मान योजना शुरू किया। जो केंद्र सरकार द्वारा खनिज पर सेस लगाने से मइया योजना पर अब ग्रहण लगा दिया।

 

sawad sansar

इस दौरान जलेश्वर महतो ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर भी मोदी और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म के नाम पर भाजपा ने खिलवाड़ किया। जिसे देश की जनता माफ नहीं करने वाली।

हालांकि प्रेसवार्ता के दौरान जेपीएससी जेएससी मुद्दे पर सीबीआई जांच की मांग वाले स्वाल से बचते हुए कहा कि जब सीसीआईडी जांच चल रही है तो सीबीआई जांच की क्या जरूरत है ।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.