Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गणेश पूजा में चढ़ाया गया 101 किलो का विशाल लड्डू

रथ पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ पूजा स्थल पहुंचा लड्डू, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा तिसरी

0 7

तिसरी/गिरिडीह : तिसरी गांधी मैदान में आयोजित गणेश पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला। समाजसेवी राजकुमार शर्मा के सौजन्य से गणपति बप्पा को 101 किलो का विशाल लड्डू प्रसाद के रूप में समर्पित किया गया।

गाजे-बाजे के साथ निकली लड्डू की शोभायात्रा

sawad sansar
गाजे-बाजे के साथ निकली लड्डू की शोभायात्रा
गाजे-बाजे के साथ निकली लड्डू की शोभायात्रा

राजकुमार शर्मा के आवास से 101 किलो का आकर्षक लड्डू रथ पर सजाकर गाजे-बाजे के साथ पूजा स्थल के लिए रवाना किया गया। शोभायात्रा तिसरी चौक से होते हुए गांधी मैदान पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

हर वर्ष चढ़ाते हैं विशाल लड्डू

बताया गया कि राजकुमार शर्मा एवं उनके परिजन की ओर से प्रत्येक वर्ष गणेश पूजा के अवसर पर गणपति बप्पा को करीब एक क्विंटल का विशाल लड्डू चढ़ाने की परंपरा निभाई जा रही है। इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ 101 किलो का लड्डू भगवान गणेश को समर्पित किया गया।

मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल यादव, प्रवीण सिंह, जसवंत सिंह, सोनू पाठक, शंकर कुमार, नरेश शर्मा, विक्की शर्मा, छोटू दा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.