Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गणेश चतुर्थी को लेकर पचम्बा थाना में शांति समिति की बैठक

विसर्जन जुलूस के रूट और समय पर चर्चा, आपत्तिजनक गाने व भड़काऊ पोस्ट से बचने की अपील

0 16

गिरिडीह : गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पचम्बा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान निकलने वाले जुलूस के निर्धारित रूट और समय को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि विसर्जन जुलूस तय मार्ग एवं निर्धारित समय के अनुसार ही निकाला जाए, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराने पर भी जोर दिया गया।

sawad sansar

पुलिस ने जुलूस के दौरान आपत्तिजनक अथवा अश्लील गाने नहीं बजाने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली सामग्री पोस्ट अथवा प्रसारित नहीं करने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहार सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे में सभी समुदायों के लोगों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनाना चाहिए।

बैठक की अध्यक्षता साइबर थाना प्रभारी सह पचम्बा थाना इंस्पेक्टर के प्रभार में रहे रामेश्वर महतो ने की, जबकि पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में बैठक का संचालन किया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों से पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह, संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई।

बैठक में वार्ड नंबर एक के पार्षद अनिल गुप्ता, वार्ड नंबर पांच के पार्षद समीर दीप, पूर्व वार्ड पार्षद नूर अहमद, सिराज अंसारी, पंचायत समिति सदस्य अमीर अली, हारुन रसीद, अजय चौहान, प्रेमा तिवारी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, बारीक अंसारी और अजय कुमार राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित लोगों ने गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.