Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सार्वजनिक रास्ते में कार्य करने से रोकने पर किया हमला, वृद्ध मां सहित 6 लोग हुए घायल

पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन कर लगाई न्याय क गुहार

0 196

गिरिडीह। डुमरी थाना क्षेत्र के बेरहा सुईयाडीह पंचायत निवासी राजू तुरी (पिता रामेश्वर तुरी) ने थाना में आवेदन देकर कुछ लोगों पर सार्वजनिक रास्ते को बंद करने एवं विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आवेदन में लिखा है कि मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे संजय तुरी, जीतू तुरी, अजय तुरी, विजय तुरी, चारों की मां फागुनी देवी, दामाद महावीर तुरी व बेटी रेखा देवी लाठी-डंडे से लैस होकर सार्वजनिक रास्ते पर पहुंचे और गड्ढा खोदकर टाईबीम बनाने लगे। राजू का आरोप है कि जिस रास्ते से सभी गोतिया आना-जाना करते हैं, उस पर निर्माण कार्य करने से रोका तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान बीच-बचाव करने आए उनके भाई लालदेव तुरी, सोनू तुरी, मां लालदेव की पत्नी व सोनू की पत्नी को भी लाठी-रड से पीटकर जख्मी कर दिया। मारपीट के दौरान उसकी मां को गंभीर चोट आई है। जिन्हें रेफरल अस्पताल से धनबाद रेफर किया गया है।

sawad sansar

कहा कि उक्त जमीन पर सीओ द्वारा भी निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया गया है। सीओ डुमरी ने पत्रांक संख्या 232, 14 मार्च 2026 के माध्यम से द्वितीय पक्ष को विवादित भूमि पर कार्य करने से रोकने का आदेश दिया था। बावजूद इसके सरकारी आदेश की अवहेलना कर निर्माण शुरू कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस से दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.