Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उसरी नदी में सिरसिया पुल के नीचे मिला छात्रा का शव, सनसनी

सोमवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी पायल, घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाना में दी थी सूचना

0 23

गिरिडीह। शहर के बरगंडा सिरसिया रोड स्थित उसरी नदी में पुल के नीचे एक छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। छात्रा की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसिया ब्लॉक के पीछे रहने वाले योगेश दास की पुत्री पायल कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि पायल इंटर की छात्रा थी और पिछले तीन दिनों से गायब थी।

नदी में छात्रा का शव मिलने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

sawad sansar

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों के अनुसार पायल सोमवार को घर से ट्यूशन पढ़ने और पढ़ाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला था। मामले को लेकर उन्होंने मुफ्फसिल थाने में गुमशुदगी का आवेदन भी दिया था। बुधवार की सुबह उसके शव मिलने की सूचना फोन के माध्यम से परिवार को मिली।बेटी का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इलाके में घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.