Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उपायुक्त ने बैठक में की जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा

धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, तय समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता पर दिया जोर

0 21

गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में बैठक करते हुए जल जीवन मिशन, जल जीवन मिशन 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं की वर्तमान प्रगति, लंबित कार्यों, हर घर जल सर्टिफिकेशन, हैंडओवर, सामुदायिक शौचालय, वेस्ट सेनिटेशन पार्क एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण की प्रगति अपेक्षित नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां अब तक भूमि का चयन नहीं हुआ है, वहां अविलंब भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाएं, ताकि योजनाओं का लाभ निर्धारित समय सीमा के भीतर आमजन तक पहुंच सके।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि जिले के जिन आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर शौचालय निर्माण एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही जहां शौचालय अथवा पेयजल से संबंधित किसी प्रकार की समस्या है, उसका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों एवं आमजन को मूलभूत सुविधाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।

sawad sansar

हर घर जल सर्टिफिकेशन एवं हैंडओवर कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि जिले की प्रगति अभी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मुखिया, कनीय अभियंता एवं संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा करें तथा सभी बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हुए सर्टिफिकेशन एवं हैंडओवर कार्यों में तेजी लाएं।

सिंगल विलेज स्कीम के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने योजनाओं के हैंडओवर की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने एवं सभी आवश्यक औपचारिकताओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जल जीवन मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए कहा कि इसके अंतर्गत स्वीकृत सभी योजनाओं की प्रगति निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-1 एवं 2, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.