Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ डीएलएसए ने निकाला प्रभात फैरी, पीडीजे सहित कई न्यायायिक अधिकारी व अधिवक्ता हुए शामिल

लोगों से की सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान

0 133

गिरिडीह। सामाजिक कुरीतियों में शामिल बाल श्रम, बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ बुधवार को गिरिडीह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्कण्ड प्रताप मिश्रा, सीजीएम सहित कई न्यायायिक अधिकारियों के अलावे कई अधिवक्ता शामिल हुए।

 

प्रभात फेरी कोर्ट परिसर से निकल कर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गेा का भ्रमण करते हुए वापस कोर्ट परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं द्वारा सामाजिक कुरीति को दूर करो, बाल श्रम अपराध है, दहेज प्रथा अपराध है जैसे नारे भी लगाए जा रहे थे। न्यायिक पदाधिकारीयो और अधिवक्ताओ ने मौके पर लोगो से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

sawad sansar

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.