Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उपायुक्त की पहल पर दिव्यांगों को मिला बैटरी चालित ट्राई साइकिल

दिव्यांगजनों को सुविधा एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, 27 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल

0 9

गिरिडीह। जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा सोमवार को प्लस टू जिला स्कूल एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के 26 दिव्यांग बच्चों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर समाहरणालय परिसर में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर एवं जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर ने दिव्यांग लाभुक कौशल कुमार यादव को भी बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया।

 

बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिलने के बाद लाभुक कौशल कुमार यादव ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सुविधा प्राप्त करने के लिए वे लंबे समय से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाकर आवेदन कर रहे थे, लेकिन उन्हें अपेक्षित सहायता नहीं मिल पा रही थी। उन्होंने बताया कि अपनी समस्या को लेकर उन्होंने उपायुक्त से मिलकर आवेदन दिया और अपनी परेशानी से अवगत कराया। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके फलस्वरूप आज उन्हें जिला प्रशासन की ओर से बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।

sawad sansar

वहीं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर एवं जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन की यह पहल दिव्यांगजनों को केवल आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें सुगम गतिशीलता, आत्मनिर्भरता एवं सम्मानजनक जीवन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पात्र दिव्यांगजनों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संवेदनशील एवं उत्तरदायी दृष्टिकोण के साथ कार्य किया जा रहा है।

 

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.