आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष कंपू यादव ने डीएसपी और थाना प्रभारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
डीसी-एसपी को आवेदन देकर कि कार्रवाई की मांग, सड़क पर उतरकर आंदोलन की दी चेतावनी

गिरिडीह। आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कंपू यादव ने शनिवार को डीसी और एसपी को आवेदन देकर डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने दोनों पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।
मौके पर आजसू नेता कंपू यादव ने बताया कि दो दिन पूर्व गांधी चौक पर डीएसपी मुख्यालय खड़े थे। उधर से गुजरने के क्रम में जब वे उन्हें प्रणाम करने के लिए गए तो डीएसपी भड़क गए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उन्हें नगर थाना ले जाया गया जहां अभद्र व्यवहार किया गया और मोबाइल भी छीन लिया गया। कहा कि एक एक राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने डीसी -एसपी से दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर दोनों पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो आजसू पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।


इधर मामले में नगर थाना प्रभारी रतन सिंह ने कहा कि गांधी चौक पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ आजसू नेता द्वारा किसी बात को लेकर बहस की गई थी। जिसके कारण ही उन्हें थाना में लाकर पूछताछ की गई और फिर तुरंत छोड़ दिया गया।

