Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हथियार के बल पर घर में डकैती, परिवार को बनाया बंधक

1.20 लाख नकद और करीब दो लाख के जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

0 16

गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया। करीब चार की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने गृहस्वामी त्रिभुवन भुइया समेत परिवार के सदस्यों को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया। इसके बाद घर से करीब 1.20 लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

बताया जाता है कि अपराधियों ने घर में प्रवेश करने के बाद परिवार के सदस्यों को नींद से जगाया और उनके हाथ गमछे से बांध दिए। इसके बाद पूरे घर की तलाशी लेकर कमेटी के रखे रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गए।

sawad sansar

घटना की सूचना मिलने पर बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, सरिया इंस्पेक्टर और बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

इधर, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। ग्रामीणों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.