Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भारत माता के जयकारे के साथ भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा

हाथों में तिरंगा लेकर भाजपाईयों ने पूरे शहर का किया भ्रमण

762

गिरिडीह। भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा सोमवार को शहर में पूरे आन बान और शान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। गिरिडीह की उपनगरी पचंबा से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजपा नेता दिलीप वर्मा, चुन्नूकांत, सुरेश साव, संदीप डंगाईच, मुकेश जालान, सुभास चंद्र सिन्हा, विनय सिंह, रंजीत राय, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, शालिनी वैशखियार, प्रो0 विनीता कुमारी, उषा कुमारी, रंजीत बरनवाल, संजीत सिंह पप्पू समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लिए पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान भाजपाईयों के द्वारा पूरे उत्साह के साथ लगाए जा रहे भारत माता के जयकारे से पूरा शहर गुंज उठा।

शहर भ्रमण के भाजपाईयों ने कहा कि पूरा देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। कहा कि भाजपा के राष्ट्रभक्ति से प्रेरित पार्टी है और देश के प्रधानमंत्री के अहवान पर पूरे देश में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

sawad sansar

इधर तिरंगा यात्रा को लेकर तीन थानों की पुलिस भी काफी सक्रिय रही। नगर थाना प्रभारी शैलेश कुमार के साथ मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और पचंबा थाना प्रभारी मंटू कुमार भी पुलिस जवानों के साथ सक्रिय दिखे।

ITI

Comments are closed.