Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं गिरिडीह, दिवंगत मंत्री के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

0 8

गिरिडीह : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं। गिरिडीह पहुंचने के बाद उन्होंने दिवंगत मंत्री के आवास पर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

डीजीपी ने दिवंगत मंत्री के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने स्व सुदिव्य सोनू की पत्नी और बच्चों से बातचीत कर उनका हाल जाना और इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना प्रकट की।

sawad sansar

डीजीपी के गिरिडीह पहुंचने को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। मुलाकात के दौरान पुलिस कप्तान डॉ विमल कुमार सहित विभाग के अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

दिवंगत मंत्री के निधन से पूरे गिरिडीह में शोक का माहौल है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग लगातार उनके परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.