अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर मधुवन में हुआ स्वामी विवेकानंद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
स्थापना काल से ही समाज हित, राष्ट्र हित एवं छात्र हित में कार्य करता आ रहा है अभाविप: थाना प्रभारी

गिरिडीह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वां स्थापना दिवस व राष्ट्र विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष में पीरटांड़ प्रखंड इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिस कुल आठ टीमों ने भाग लिय। फाइनल मुकाबला मधुबन स्ट्राइकर vs यंग स्टार क्लब के हुआ। जिसमें मधुबन स्ट्राइकर ने बाजी मारते हुए टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार एवं समाजसेवी भारत साहू के अलावे अभाविप के प्रदेश सह संयोजक अनीश रॉय उपस्थित थे।


अतिथियों ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही समाज हित, राष्ट्र हित एवं छात्र हित में कार्य करता आ रहा है। कहा कि अभाविप आज 78 वर्ष का हो गया है। वहीं अभाविप के प्रांतीय सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि अभाविप पूरे देश भर में स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम का अभियान चला रहा है। परिषद का मानना है कि युवा जब तक खेल से नहीं जुड़ेंगे तब तक शारीरिक दक्षता एवं मानसिक क्षमता विकसित नहीं होगा ।
मौके पर गिरिडीह नगर सह मंत्री अभिजीत सिन्हा, कॉलेज सह मंत्री दीपक बर्मा , पीरटांड़ ईकाई के कार्यकर्ता साहिल तुरी, शुभम कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

