Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

संतोषी माता मंदिर में उद्योगपति मोहन साहू ने अर्पित किया चांदी का छत्र, भव्य रूप से की गई पूजा अर्चना

0 7

गिरिडीह। शहर के मकतपुर स्थित प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के चार महीने के पश्चात माता की प्रतिमा पर चांदी का छत्र अर्पित किया गया। रविवार को एकादशी तिथि के विशेष मौके पर उद्योगपति और टफकान स्टील के चेयरमेन मोहन साहू ने भव्य रूप से माता संतोषी की पूजा अर्चना के साथ ही चाँदी का छत्र अर्पित किया। इस दौरान मंदिर में पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना शुरू हुई। घंटों चले पूजा अर्चना के दौरान उद्योगपति मोहन साहू और उनकी धर्मपत्नी ने माता संतोषी के भव्य प्रतिमा पर चांदी का छत्र अर्पित किया। पूजा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे ंसैंकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

sawad sansar

अनुष्ठान को सफल बनाने में डीम्पल साव, सतीश साहू, टुनटुन केसरी, टफकॉन स्टील के मार्केटिंग अधिकारी हिमांशु कुमार, विक्की गुप्ता समेत कई लोग जूटे हुए थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.