Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

स्व0 भूपेन्द्र सिन्हा की 28वीं पूण्यतिथि पर मूकबधिर विद्यालय में हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन

विद्यालय के बच्चों के स्वास्थ्य जांच के साथ ही दवा व नास्ते का किया वितरण

807

गिरिडीह। स्वग्रीय भूपेंद्र सिन्हा की 28वीं पुण्य तिथि के मौके पर उनके परिजनों के द्वारा अजीडीह स्थित मूक बधिर विद्यालय में सोमवार को हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में डॉक्टर सचिन कुमार द्वारा विद्यालय में रहने वाले बच्चांे के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान जरूरत मंद बच्चों के बीच दावा का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में बतौर मुख्यअतिथि के रूप से में उपस्थित जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारणी सदस्य अधिवक्ता चंदन सिन्हा, संगीत के क्षेत्र से जुड़े दया शंकर सिंह व स्व0 सिन्हा के पुत्र अधिवक्ता अवनीश कुमार सिन्हा ने बच्चों के बीच नाश्ता व जूस का भी वितरण किया। शिविर को सफल बनाने में स्व0 सिन्हा के परिवार से जुड़े मुस्कान, राहुल कुमार, अशोक कुमार, पुरुषोत्तम कुमार सहित सदस्यों का योगदान रहा।

ITI

Comments are closed.