सीबीएसई 12 वीं में सर जेसी बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय का ओवरऑल 85.08% रहा रिजल्ट
टॉपर्स को मिठाई खिलाकर प्राचार्य ने दी बधाई, उज्जवल भविष्य की की कामना

गिरिडीह। बारहवीं की परीक्षा में सर जेसी बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय का ओवरऑल 85.08% रिजल्ट रहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने आर्ट्स साइंस और कॉमर्स का टॉप फाइव विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी मिठाई खिलाकर बधाई दी।
बताया गया कि विज्ञान संकाय में सृष्टि भारती 93.8%के साथ स्कूल टॉपर रही और सौम्या मंडल 92% के साथ दूसरे स्थान पर रही । दोनों ने ही IIT ADVANCE में भी उत्तीर्ण हुई हैं जबकि प्राची कुमारी 87.8% अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।


कला संकाय में अनुष्का वर्मा 91.6% के साथ प्रथम स्थान पर रही। प्रज्ञा पाठक 89.2%के साथ दूसरे स्थान पर और अदीबा इरशाद 89% के साथ तीसरे स्थान पर रह।
वही कॉमर्स में हर्षिता बख्शी 90.8% प्रथम, तस्मिया सूंबूल 80.4% के साथ दूसरे और अंजल रॉय ने 80.4%के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
