साईबर पुलिस के हत्थे चढ़ा आरटीओ का फर्जी चालान भेज कर ठगने वाला साईबर अपराधी
संदीप मंडल लोगों को आरटीओ का फर्जी चालान भेज उनके बैंक से उड़ाता रहा लाखों रुपए, भेजा गया जेल

गिरिडीह। गिरिडीह में अब आरटीओ चालान भेज कर साइबर अपराधी लोगों को डरा कर उनके बैंक खाते को खाली कर रहे हैं। मंगलवार को साइबर थाना पुलिस ने संदीप मंडल नामक साईबर अपराधी को जब दबोचा, तो कई बातों का खुलासा हुआ। संदीप मंडल लोगों को फर्जी आरटीओ का चालान भेज कर लोगांे को पहले फांसता था। उसके बाद संदीप मंडल ऐसे लोगों को फर्जी लिंक भेज कर उन्हें झांसे में लेता, और डराकर उनके बैंक से पैसे उड़ा लेता था। जांच में इन बातों का भी खुलासा हुआ कि संदीप मंडल अब तक कई खास लोगों को आरटीओ का चालान भेज कर उनके बैंक खाते से पैसे उड़ा चुका है।



साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने बताया कि साइबर अपराधी संदीप मंडल गांडेय थाना क्षेत्र के मार्गाेडीह गांव का रहने वाला है और पूर्व में भी जेल जा चुका था। पुलिस इस अपराधी के पास बरामद दोनों मोबाइल और फर्जी सीम कार्ड को खंगाल रही है। उन्होंने लोगों से अपील किया है गिरिडीह में आरटीओ का कोई पद नहीं है। लोग इन अपराधियों के झांसे में न आए।

