Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

विहिप व बजरंग दल ने मनाया दुर्गा अष्टमी शस्त्र पूजन, कई स्थानों पर की शस्त्रों की पूजा

1,096

गिरिडीह। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल मातृ शक्ती दुर्गा वाहनी कि ओर से शुक्रवार को दुर्गा अष्टमी शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान शहर के संकट मोचन मंदिर, महादेव तलाब दुर्गा मंडप एवं हुट्टी बाजार वाल्मिकी मोहल्ला मंे विहिप, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी के लोगों ने शस्त्र पूजा की। मौके पर विभाग मंत्री अनुप यादव, जिला सह मंत्री शिवपुजन कुमार, बजरंग दल जिला सह संयोजक गुड्डू यादव, जिला कोषाध्यक्ष अनिल चंद्रवंशी, प्रशासनिक प्रमुख अरूण वर्णवाल, परावर्तन प्रमुख महेश जी, रविन्द्र स्वर्णकार, उत्तम कुमार, उमेश यादव, अजय चौहान, संतोष साह, अजय वर्णवाल, रमेश पासवान, शिवा, अजय मेहरा, संजय जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ITI

Comments are closed.