Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रेड क्रॉस भवन में शुरू हुई कांस्य फुट मसाजर सेवा

महिला फिजियोथेरेपी कक्ष भी बनकर तैयार, शीघ्र होगा शुभारंभ

548

गिरिडीह। रेड क्रॉस भवन में संचालित फिजियोथेरेपी सेवा के साथ ही यहाँ कांस्य फुट मसाजर सह टॉक्सिन रिमूवर मशीन की सुविधा भी जरूरतमंदों को दी जा रही है। इस मशीन से कफ, बात, पित दोषों की समस्या से हो रहे शारीरिक कष्ट से काफी राहत मिलती है। गुरुवार को विधिवत् रूप से कांस्य फुट मसाजर सेवा की शुुरूआत की गई।

मौके पर रेड क्रॉस गिरिडीह के चेयरमेन अरविंद कुमार ने बताया कि यहां आने वाले पीड़ित मरीजों को जल्द से जल्द राहत दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। शीघ्र ही यहां महिला फिजियोथेरेपी कक्ष की भी शुरुआत कर दी जाएगी। जिसमें महिला फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावे ओपीडी सेवा को ओर भी दुरुस्त किया जा रहा है ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सके।

ITI

Comments are closed.