Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

राजस्व वसूली को लेकर नगर आयुक्त ने की बैठक, राजस्व संग्रह में तेजी लाने पर दिया जोर

प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज एवं ट्रेड लाइसेंस की समीक्षा, 14 जुलाई से विशेष कैम्प लगाने के दिए निर्देश

0 30

गिरिडीह। नगर निगम कार्यालय में शनिवार को राजस्व से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई । बैठक में प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज, ट्रेड लाइसेंस सहित नगर निगम की राजस्व वृद्धि से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान नगर आयुक्त श्री बिरुवा ने प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली में अपेक्षा कृत प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वसूली अभियान में और अधिक तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्व संग्रह को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

sawad sansar

नगर आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा 14 जुलाई से नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विशेष राजस्व वसूली शिविर (कैम्प) आयोजित किए जाएं, ताकि नागरिकों को प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज एवं ट्रेड लाइसेंस से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सके और अधिक से अधिक लोग समय पर अपने कर एवं शुल्क का भुगतान कर सकें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही बकायेदारों से नियमित संपर्क स्थापित किया जाए।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.