Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मॉर्निंग वॉक पर निकले फूफा-भतीजे को एक अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, भतीजे की मौत

घटना चंदौरी-बरहमसिया मार्ग की, जांच में जूटी पुलिस

0 24

गिरिडीह(तिसरी)। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी-बरहमसिया मार्ग पर सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले फूफा-भतीजे को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें भतीजे की मौत हो गई, जबकि फूफा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बिहार के बिसौली निवासी लाटो तुरी अपने ससुराल चंदौरी (तिसरी) आए हुए थे। सोमवार सुबह वे अपने भतीजे करण तुरी, पिता सिकंदर तुरी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बरहमसिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि करण उछलकर पास के बिजली के खंभे से जा टकराया।

sawad sansar

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में दोनों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉ. जैनेंद्र और स्वास्थ्यकर्मी तासीर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तुरंत बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें लेकर निकलने ही वाले थे कि करण तुरी ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.