Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

माहुरी वैश्य समाज ने निकाली मां मथरासिनी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारे के साथ किया शहर भ्रमण

पूर्व विधायक ने भक्तों पर की पुष्प वर्षा, दो दिनों तक चलेगा अनुष्ठान

683

गिरिडीह। माहुरी वैश्य समाज की कुलदेवी मां दुर्गे की अवतार मां मथुरासिनी की सोमवार को भव्य रूप से पूजा अर्चना की गई। गिरिडीह के कई हिस्सों में मां मथुरासिनी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसी क्रम में शहर के भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास से भी मसाहुरी वैश्य महासभा की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैंकड़ो की संख्या में समाज के युवक, युवतियां, महिलाएं-पुरूष शामिल हुए और उत्साह के साथ जयकारा लगाते हुए शहर भ्रमण किया।

sawad sansar

इस दौरान माहुरी छात्रावास से निकले इस शोभा यात्रा में एक रथ पर मां मथुरासिनी की स्वरूप लिए नन्ही बच्ची को बिठाया गया था। जबकि इसके पीछे समाज के लोगांे की भीड़ जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मौके पर मकतपुर रोड में पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी और उनके समर्थको द्वारा पुष्प वर्षा किया जा रहा था। शहर भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा वापस माहुरी छात्रावास पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां पुजारी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना शुरू हुई।

Comments are closed.