Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड महा ब्राह्मण संघ ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, सामाजिक एकजूटता का दिया परिचय

समाज के लोगों ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ होली मनाने का दिया संदेश

0 425

गिरिडीह। झारखंड महा ब्राह्मण संघ की गिरीडीह जिला इकाई की ओर से रविवार को जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी के सलैया स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के कई प्रबुद्धजनों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जहां सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उपस्थित लोगों ने होली के पारंपरिक गीतों“ होली खेले रघुवीरा अवध में”, “राम खेले होली” आदि पर ढोल और ताल की थाप पर जमकर नृत्य किया। पूरा वातावरण रंग, उमंग और उत्साह से सराबोर रहा।

sawad sansar

इस अवसर पर समाज के लोगों ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ होली मनाने का संदेश दिया। साथ ही युवाओं से अपील की गई कि वे होली के दौरान होने वाले हुड़दंग, शराब सेवन तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रहें और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं।

कार्यक्रम में झारखंड ब्राह्मण समाज के केंद्रीय संरक्षक उमेश तिवारी, राज्य स्तरीय संगठन मंत्री प्रशांत तिवारी, जिला सचिव विकास तिवारी, जिला संगठन मंत्री प्रदीप तिवारी, जिला संरक्षक शशिभूषण ओझा, सुरेंद्र तिवारी, दिलीप झा, उदय तिवारी, पीताम्बर तिवारी, संदीप तिवारी, रोहित तिवारी, नीरज तिवारी एवं संतोष तिवारी सहित समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.