Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सलैया स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

पचंबा के हटिया रोड का रहने वाला था मृतक पवन सिन्हा, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

0 551

गिरिडीह। जिले के पचम्बा स्थित सलैया स्टेशन के पास रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्टेशन से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक 28 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हटिया रोड निवासी पवन सिन्हा के पुत्र सुमित सिन्हा के रूप में हुई है।

sawad sansar

परिजनों के अनुसार, सुमित दोपहर करीब 3 बजे घर से बाहर निकला था। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.