Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

महागठबंधन उम्मीदवारों ने दाखिल किया राज्यसभा नामांकन, शक्ति प्रदर्शन के साथ विधानसभा पहुंचे नेता

0 158

राँची : झारखंड से 2026 के राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गठबंधन के दोनों उम्मीदवारों ने सोमवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, सत्ता पक्ष के मंत्री और कई विधायक मौजूद रहे।

sawad sansar

नामांकन के अवसर पर महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से राजनीतिक माहौल गर्म दिखा। दोनों उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर गठबंधन ने एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.