Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भारतीय रेलवे की इस सुविधा से अब टिकट बुक करना होगा और भी आसान

टिकट बुक करना होगा और भी आसान

506

अब आपको टिकट बुकिंग जैसी समस्याओं का सामना कम करनी पड़ेगी क्योंकि भारत में रेलवे और मेट्रो दोनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक नई सुविधा का शुभारंभ हो गया है। “वन इंडिया वन टिकट”।

न्यूज 18 के रिपोर्ट के अनुसार ‘वन इंडिया वन टिकट’ सुविधा के आने के बाद अब ट्रेन और मेट्रो दोनों का टिकट कई महीने पहले साथ में बुक किया जा सकेगा और सफर को बेहद आसान बनाया जा सकेगा। आईआरसीटीसी और दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यह सुविधा यात्रियों के लिए शुरू कर दी है। इस सुविधा से यात्रियों को टिकट बुकिंग करने में बहुत आसानी होगी । फिलहाल इस सुविधा से मेट्रो टिकट बुकिंग का शुभारंभ दिल्ली के एनसीआर इलाको में हुआ है , धीरे धीरे इसकी सुविधा अन्य जगहों पर भी उपलब्ध हो जायेगी।

ITI

Comments are closed.