Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा नेता स्व बाबुल प्रसाद गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण सभा का हुआ आयोजन

लोगों ने दी श्रद्धांजलि, उनके व्यक्तित्व को किया स्मरण।

0 360

गिरिडीह । मानसरोवर समिति के द्वारा गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व पार्षद स्वर्गीय बाबुल प्रसाद गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों के कई भाजपाइयों और समाजसेवियों ने मौके पर पहुंचकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी लोगों ने कहा कि स्वर्गीय बाबुल प्रसाद गुप्ता के सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं समाज सेवा की भावना से ओत-प्रोत व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने सदैव समाज में सद्भाव, सहयोग और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दिया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

मौके पर जिप अध्यक्षा मुनिया देवी, बालमुकुंद अंबष्ट, प्रणव वर्मा, रामजी राम, विश्वनाथ स्वर्णकार, ललन खटीक, अजय गुप्ता, फलेंद्र सिंह, संतोष साव, संजीत सिंह पप्पू, रिंकेश कुमार, सुनील श्रीवास्तव, राजू पोद्दार, संतोष दास, हीरामन दास, अर्जुन लाल श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, निरंजन गुप्ता, विकास गुप्ता के अलावे काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.