Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बाइक सवार तीन अपराधियों ने सरिया बाजार में जेवर कारोबारी से 13 लाख जेवरात की लूट की घटना को दिया अंजाम,

दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अपराधियों की तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है पुलिस

0 22

गिरिडीह। बीती रात बाइक सवार अपराधियों ने सरिया थाना क्षेत्र के झंडा चौक में लूट की घटना को अंजाम देते हुए जेवर कारोबारी सचित सोनी से 13 लाख के जेवर लूट कर फरार हो गए। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी पिंकू सिंह ने भी की है।

जानकारी के अनुसार जेवर कारोबारी सचित सोनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार अपराधियों ने सचित सोनी के बाइक को टक्कर मार कर गिरा दिया। जिसके बाद जेवर कारोबारी सचित सोनी से तीनों बाइक सवार अपराधी बहस करने लगे और इसी बीच मौका देखकर भी सचित के बाइक के हैंडल में रखे 13 लाख के जेवर से भरा बैग लेकर भाग खड़े हुए। तीनों बाइक सवार अपराधी कौन थे और कहा के रहने वाले थे, फिलहाल ये घटना के दूसरे दिन शनिवार तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

sawad sansar

घटना के बाद कारोबारी सचित सोनी ने सरिया पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद से सरिया थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अपराधियों का फिलहाल कोई अता पता नहीं चल पाया है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.