Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बरनवाल महिला समिति के डांडिया महोत्सव में झूमीं महिलाएं, भक्ति गीतों पर दी मनमोहक प्रस्तुति

बरनवाल धर्मशाला में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ हुआ आयोजन

0 13

गिरिडीह। नवरात्रि के अवसर पर बरमसिया रोड स्थित बरनवाल धर्मशाला में बरनवाल महिला समिति के द्वारा डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की पूजा-अर्चना तथा महाराजा अहिबरन जी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

sawad sansar

कार्यक्रम में नीतू बरनवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। वहीं निशा बरनवाल, रिंकी बरनवाल, ज्योति बरनवाल एवं सुनीता बरनवाल ने मां दुर्गा, मां काली, मां लक्ष्मी और छठी मैया के स्वरूप में भक्तिमय नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और बेटियों ने भक्ति गीतों एवं पारंपरिक धुनों पर जमकर डांडिया और गरबा किया, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा।

इस अवसर पर अध्यक्ष ललिता बरनवाल ने कहा कि मां दुर्गा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। हमें भी समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वासों को दूर कर समाज के उत्थान में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव सीमा बरनवाल, कोषाध्यक्ष रेनू बरनवाल सहित ज्योति, रितू, सरिता, कविता, सुनीता, निशा, रिंकी, नीलम, बबीता, संध्या, रीता बरनवाल एवं समिति की अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.