Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया में धूमधाम से मनाया गया येलो डे

रंगों के माध्यम से बच्चों को दी गई सीख, पीली वेशभूषा और रचनात्मक गतिविधियों ने बांधा समां

0 25

गिरिडीह। बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया में शनिवार को बाल-वाटिका (एलकेजी से कक्षा दो) के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों के साथ ष्येलो डेष् धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुरूप हवन-यज्ञ के साथ किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पीले रंग के महत्व से परिचित कराना, उनकी रचनात्मक क्षमता को विकसित करना तथा रंगों के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाना था। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को पीले रंग की आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिसने पूरे वातावरण को उल्लास और ऊर्जा से भर दिया।

sawad sansar

सभी बच्चे पीले रंग की सुंदर वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने पीले रंग से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं जैसे केला, आम, सूरजमुखी, नींबू, गेंद और तितली आदि का परिचय दिया। इसके साथ ही उन्होंने रंग पहचान, कविता-पाठ, गीत, नृत्य तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विद्यालय की शिक्षिकाओं ने खेल-खेल में बच्चों को पीले रंग के महत्व, उससे संबंधित वस्तुओं तथा प्रकृति में उसके उपयोग के बारे में रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी दी। बच्चों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि रंगों के माध्यम से सीखने से बच्चों की अवलोकन क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी बच्चों, अभिभावकों और शिक्षिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.