Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पहाड़ीडीह के पास गिरिडीह-कोडरमा ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय मनोज की मौत

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

0 59

गिरिडीह। गिरिडीहदृकोडरमा मेन रेल लाइन पर बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय मनोज कुमार नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जीतपुर के रहने वाले थे। घटना इतना भयावह था कि मृतक का शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि बुधवार को वह रेलवे ट्रैक के पास थे, इसी बीच ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि उन्होंने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी या वे घटना के शिकार हो गए।

sawad sansar

इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव की स्थिति देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे चार बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.