Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पचंबा के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय ने CBSE रिजल्ट में लहराया परचम, 100% परिणाम से रचा इतिहास

0 108

गिरिडीह: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डिस्ट्रिक्ट मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पचंबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। दसवीं कक्षा के परिणाम में विद्यालय ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया

विद्यालय से कुल 130 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 121 छात्र सफल घोषित हुए, जबकि 9 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया। खास बात यह रही कि एक भी छात्र असफल नहीं हुआ, जिससे विद्यालय का रिजल्ट 100% रहा।

sawad sansar

परिणाम में अमित कुमार यादव ने 89% अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं प्राची कुमारी गुप्ता 87% अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। अमर कुमार और सागर कुमार ने 86% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के कुल 13 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं 80 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 41 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा पास की। इस वर्ष कोई भी छात्र तृतीय श्रेणी में नहीं रहा।

इस अभूतपूर्व सफलता से विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य श्री केशव कुमार एवं प्रबंधक श्री एस कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.